अहले सुन्नत व जमाअ़त, उनके अ़क़ाइद कैसे हैं, इस का जवाब शरीअ़ते मुत़ह्हरा के मुताबिक़ मर्हमत फ़रमाएं, और उनका मसलक कौन सा है ?
अहले सुन्नत व जमाअ़त के अ़क़ाइद, जो उनकी किताबों से ज़ाहिर हैं, हक़ हैं, और उनका मसलक वही है जिसकी तब्लीग़ व इशाअत हुज़ूरे सय्यिदुना ग़ौसे आज़म शैख़ मुहियुद्दीन सय्यिद अ़ब्दुल क़ादिर जीलानी बग़्दादी, और हुज़ूर ख़्वाजा ग़रीब नवाज़ सय्यिद मुईनुद्दीन ह़सन सन्जरी चिश्ती अजमेरी, और ह़ज़रते शैख़े मुहक़्क़िक़, अ़त़ाए रसूल शाह अ़ब्दुल ह़क़ मुहद्दिसे देहलवी बुख़ारी और इमामे रब्बानी, मुजद्दिदे अल्फ़े सानी शैख़ अह़मद फ़ारूक़ी सरहिन्दी वग़ैरा पेशवाए दीन رضی اللہ تعالیٰ عنہم अपने अपने वक़्तों में करते रहे, और जिसकी इह़या व तज्दीद शैख़ुल इस्लाम मुजद्दिदे दीनो मिल्लत आला ह़ज़रत इमाम अह़मद रज़ा फ़ाज़िले बरेलवी علیہ الرحمۃ والرضوان ने की, जो आपकी तस्नीफ़ात, फ़तावा रज़विय्या, हुस्सामुल ह़रमैन, अलकौकबतुश्शहाबिया और सुब्ह़ानस्सुब्बूह वग़ैरा से ज़ाहिर है।
⚠️ نوٹ: شیئر کارڈ میں اردو کے علاوہ دوسری زبان میں تصویر صحیح نہیں آتی، براہِ کرم پی ڈی ایف ڈاؤن لوڈ کیجئے۔