क्या फ़रमाते हैं उलमाए दीन और मुफ़्तियाने शरअ मतीन इस मसअले में :
एक शख़्स ने कलिमए कुफ़्र अदा कर लिया ख्वाह वो किसी भी अंदाज़ का हो, ये कलिमा किन किन चीज़ों पर असर अंदाज़ होगा सिर्फ ईमान पर या निकाह पर भी ? क्या दोनों की तज्दीद ज़रूरी है या किसी एक की ? एक आम ज़ाब्ता बयान कर दिया जाए।
الجواب بعون الملك الوهاب
अगर कुफ़्र क़तई है तो उस के अह़काम मुर्तद के अह़काम हैं । आलमगीरी में है :
و احکامهم احكام المرتدين ( الفتاوى الهنديه ج: ۲، ص: ۲۶۴، كتاب السير الباب التاسع في احكام المرتدين)
इर्तिदाद से आमाल अकारत हो जाते हैं। बीवी निकाह से निकल जाएगी । मुर्तद का निकाह बातिल है इस का निकाह ना किसी मुस्लिम से हो सकता है ना काफ़िरा से ना मुर्तदा से, इस का ज़बीहा मर्दूद है। वो किसी मुआमला की गवाही नहीं दे सकता ना वो किसी का वारिस हो सकता है, इर्तिदाद से मिल्क जाती रहती है।
والله اعلم باالصواب و رسوله صلى الله عليه وسلم
⚠️ نوٹ: شیئر کارڈ میں اردو کے علاوہ دوسری زبان میں تصویر صحیح نہیں آتی، براہِ کرم پی ڈی ایف ڈاؤن لوڈ کیجئے۔