क्या फरमाते हैं उलमाए दीन व मुफ्तियाने शरए मतीन इन मसाइल में:
(1) एक मस्जिद में एक ही वक्त में जुदा-जुदा दो जमाअत ऊपर-नीचे हो सकती हैं क्या? अगर नहीं, तो कौन सी जमाअत के साथ नमाज़ पढ़ना दुरुस्त है?
(2) मस्जिद में ऊपर के हिस्से में अज़ान होने के बाद ऊपर के हिस्से की जमाअत से पहले नीचे के दर्जे में जमाअत हो सकती है क्या?
الجواب بعون الملك الوهـــاب
मोहल्ले की मस्जिद में इमाम व मुअज़्ज़िन मुक़र्रर हों और वह सुन्नी सहीहुल-अक़ीदा, सहीहुल-क़ुरआन, ग़ैर-फ़ासिक़े मुअ़लिन हों, तो ऐसी मस्जिद में बिला वजह जमाअते सानिया को फ़ुक़हा ने मकरूह बताया है, चे जाए कि एक वक्त एक मस्जिद में दो जमाअत। हां, अगर शारेए आम या स्टेशन वगैरह की मस्जिदें हों या मोहल्ले की मस्जिद जिसमें इमाम व मुअज़्ज़िन मुक़र्रर न हों, तो ऐसी मस्जिदों में जमाअते सानिया जाइज़ है। 'दुर्रे मुख़्तार' में है:
يُكْرَهُ تَكْرَارُ الْجَمَاعَةِ بِأَذَانٍ وَإِقَامَةٍ فِي مَسْجِدِ مَحَلَّةٍ لَا فِي مَسْجِدِ طَرِيقٍ أَوْ مَسْجِدٍ لَا إمَامَ لَهُ وَلَا مُؤَذِّنَ (الدر المختار – علاء الدين الحصكفي (ت ١٠٨٨ هـ)، ص 86، كتاب الصلاة، باب الامامة، دار الكتب العلمية - بيروت)
अलबत्ता इमाम बदमज़हब या फ़ासिक़े मुअ़लिन इमामत का अहल न हो, तो ऐसे इमाम के पीछे नमाज़ दुरुस्त नहीं। असल जमाअत वह होगी जिसका इमाम अहल हो।
(2) मोहल्ले की मस्जिद में जब कि इमाम व मुअज़्ज़िन मुक़र्रर हों और इमाम सुन्नी सहीहुल-अक़ीदा, मसाइले वुज़ू व नमाज़ से वाक़िफ़ हो, तो एक मस्जिद में दो मर्तबा अज़ान कह कर जमाअत करना मकरूह है, जैसा कि जवाब नंबर (1) में 'दुर्रे मुख़्तार' की इबारत से ज़ाहिर है। मस्जिद के ऊपर व नीचे का हिस्सा एक ही मस्जिद के हुक्म में है, लिहाज़ा ऊपर की अज़ान नीचे के लिए और नीचे की अज़ान ऊपर के लिए काफ़ी है। फ़क़त
والله اعلم باالصواب و رسوله صلى الله عليه وسلم
⚠️ نوٹ: شیئر کارڈ میں اردو کے علاوہ دوسری زبان میں تصویر صحیح نہیں آتی، براہِ کرم پی ڈی ایف ڈاؤن لوڈ کیجئے۔