(1) हम लोग आज तक उलमाए दीन से सुनकर इस्माईल देहलवी को काफ़िर कहते थे, लेकिन एक मौलवी साहब से हम लोगों ने दरयाफ़त किया तो उन्होंने कहा कि मैं सबूत से कहता हूं कि इस्माईल देहलवी को काफ़िर ना कहना चाहिए, बल्कि एहतियात करनी चाहिए । आप लोग उस का सही जवाब दीजिए ।
(2) हमारे यहां के पेश इमाम हज को चले गए और उनके जाने के बाद यहां के कुछ लोग मिलकर एक शख़्स को नमाज़ पढ़ाने के लिए लाए, तो हम लोगों ने उनसे दरयाफ़त किया कि हुस्सामुल हरमैन के अंदर हम लोगों ने देखा है और उलमाए किराम से सुना है कि रशीद अहमद गंगोही, अशरफ अली थानवी, ख़लील अहमद अंबेठवी, क़ासिम नानौतवी और इस्माईल देहलवी के बारे में आप क्या कहते हैं ? तब उसने कहा कि हम उन लोगों को कुछ बुरा-भला नहीं कहेंगे ।
तब हम लोगों ने उनके पीछे नमाज़ पढ़ना छोड़ दिया, अलग पढ़ने लगे। तब दूसरे मौलवी साहब ने आकर ऐलान किया कि आप लोग कौन होते हैं पूछने वाले ? आपको पूछने का कोई हक़ नहीं और उसे बतलाना हक़ नहीं । ये मुफ़्तियों का काम है, ये सिर्फ़ मुफ़्ती लोग कह सकते हैं । तो क्या हम लोग अक़ीदा के बारे में किसी से ना पूछें और जो भी आए, उस के पीछे नमाज़ पढ़ लें या ना पढ़ें और उन लोगों को काफ़िर कहें या नहीं ।
(3) हम लोग सुन्नी अक़ीदा रखते हैं और बरेली के आला हज़रत رضی الله عنه के कहने पर चलते हैं, लेकिन एक मौलवी ने तक़रीर में ऐलान किया कि ना तुम लोग बरेलवी बनो, ना वहाबी, ना देवबंदी और ना चौधवीं सदी के मुल्लाओं का कहना मानो, सिर्फ़ मुहम्मदी बनो ।
तो हम लोगों के समझ में नहीं आता कि बरेलवी बनने से भी रोका जाता है और चौधवीं सदी के मुल्लाओं का कहना मानने से भी रोका जाता है, तो अब हम लोग क्या बनें और किस का कहना मानें? और बरेलवी व मुहम्मदी में क्या फ़र्क़ है? जवाब बहवाला कुतुब इरसाल फ़रमाएं।
(1) इस्माईल देहलवी अपने कुफ्रि़याते मुंदरजा तकवियतुल ईमान और सिराते मुस्तक़ीम वग़ैरा की बिना पर बहुक्मे फुकहाए किराम رحمہم اللہ ज़रूर काफ़िर है । जो मुसलमान उस को इन कुफ्रि़यात की वजह से काफ़िर कहेगा, उस को मना नहीं किया जाएगा । तफ़सीली रिसाला “समसामे हैदरी बगरदने वहाबी बदीन बसकोहरी” में मुलाहिज़ा हो। واللہ اعلم
(2) अवाम को फ़तवा देने का हक़ तो नहीं है, लेकिन मुफ़्तियाने अहले सुन्नत دامت برکاتہم العالیہ के फतावा हक़्क़ा सुना देने का ज़रूर हक़ है । कि मक्कए मुअज़्ज़मा व मदीनए तय्यिबा व अरबो अजम के हज़रात उलमाए किराम رحمۃ اللہ علیہم ने जब फ़तवा सादिर फ़रमा दिया कि गंगोही और इस्माईल देहलवी और नानौतवी और थानवी के उनके अक़ाइदे कुफ़रिया मुंदरजा हिफ़्जुल ईमान व बराहीने कातिआ और तहज़ीरुन्नास दोनों के फ़तवा के सबब शरअन काफ़िरो मुर्तद हैं, जो उनके कुफ्रि़याते मज़कूरा पर मुत्तला हो कर उनको काफ़िर कहने से ज़बान रोके, वो भी शरअन काफ़िरो मुर्तद है, तो उलमाए अहले इस्लाम इस फ़तवा पर अमल करना फ़र्ज़ हैं और इस फ़तवा को सुना देना हक़ है।
और दूसरा मौलवी अल्लाह व रसूल के दुश्मनों का हामी है, उनके कुफ्रि़यात पर पर्दा डालना चाहता है। बहुक्म शरीअते मुतह्हरा वो भी काफ़िरो मुर्तद है। "الصوارم الہندیہ" में मुलाहिज़ा हो ।
(3) बरेली शरीफ़ के फ़ाज़िले अफ़ज़ल हुज़ूर आला हज़रत मौलाना मुहम्मद अहमद रज़ा ख़ान साहब رضی اللہ تعالی عنہ का दीनो मज़हब जो उनकी किताबों से ज़ाहिर है, वही है जो ख़ालिस दीने मुहम्मदी है । जो बरेलवी बनने से रोकता है, वो मुहम्मदी बनने से रोकता है, वही बहुक्म शरीअते मुतह्हरा अलफुक़हा काफ़िर है। وہو تعالیٰ اعلم وعلمہ اتم
⚠️ نوٹ: شیئر کارڈ میں اردو کے علاوہ دوسری زبان میں تصویر صحیح نہیں آتی، براہِ کرم پی ڈی ایف ڈاؤن لوڈ کیجئے۔