दूल्हे को घोड़े के बजाय हाथी या ऊंट पर ले जाएं तो दुरुस्त है या नहीं? इसी तरह दफ़ बजाना, गाना, ज़न व मर्द का एक जगह हो जाना जायज़ है या नहीं?
सैयद मुहम्मद अनवर, नूर खान बाज़ार, हैदराबाद
घोड़ों के बजाय दूल्हे को ऊंट पर ले जाएं तो भी कोई हर्ज नहीं । हाथी की सवारी मकरूह है, इसलिए हाथी पर दूल्हे को न ले जाएं। सिर्फ मर्दों का गाना जब कि अशआर फ़हश और हराम पर मुश्तमिल न हों जायज़ है। औरतों का बुलंद आवाज़ से इस तरह गाना कि ना मह़रम तक उनकी आवाज़ पहुंचे, ह़राम है। और मर्दों के साथ जब इख़्तिलात हो, ह़राम दर ह़राम । और नाचना मर्दों का भी हराम है। واللہ تعالی اعلم
⚠️ نوٹ: شیئر کارڈ میں اردو کے علاوہ دوسری زبان میں تصویر صحیح نہیں آتی، براہِ کرم پی ڈی ایف ڈاؤن لوڈ کیجئے۔