क्या फ़रमाते हैं उलमा-ए-किराम इस मसले में कि एक शख़्स कहता है कि हुज़ूर ﷺ अल्लाह से मुआनक़ा करने के लिए गए थे।
यह कहना कि हुज़ूर ﷺ अल्लाह से मुआनक़ा करने के लिए गए थे, कलिमा-ए-कुफ़्र है। मुआनक़ा के मायने हैं गर्दन से गर्दन मिलाना, अल्लाह जिस्म, जिस्मानीयात, आज़ा-ओ-जवारिह (अंगों) से मुनज़्ज़ह (पाक) है, उसके लिए कोई उज़्व (अंग) साबित करना या ऐसी बात कहना जिससे उज़्व का इस्बात लाज़िम आए, कुफ़्र है। क़ाइल (कहने वाले) पर तौबा और तजदीदे ईमान लाज़िम है।
⚠️ نوٹ: شیئر کارڈ میں اردو کے علاوہ دوسری زبان میں تصویر صحیح نہیں آتی، براہِ کرم پی ڈی ایف ڈاؤن لوڈ کیجئے۔