सहाबी-ए-रसूल की मुस्तनद जामेअ़ तारीफ दलाइल के साथ लिखें?
मसऊला: सैयद जावेद अशरफ, बड़ी मस्जिद सिलीगुड़ी, बंगाल - 6 ज़ुल-हिज्जा 1406 हिजरी
सहाबी वह मुसलमान है जिसने ईमान के साथ हुज़ूर-ए-अक़दस صلی اللہ تعالی علیہ وسلم की ज़ियारत की हो, ख़्वाह हक़ीक़तन या हुक्मन। हक़ीक़तन यह है कि उसकी बिनाई (दृष्टि) सलामत थी, और उसने अपनी आँखों से जमाल-ए-अक़दस का दीदार किया। हुक्मन यह है कि उसकी बिनाई सलामत नहीं, मगर वह ख़िदमत-ए-अक़दस में हाज़िर हुआ, इस तरह कि अगर उसकी बिनाई सलामत होती तो ज़ियारत कर लेता, जैसे हज़रत अब्दुल्लाह बिन उम्मे मकतूम । और यह कि उसका ख़ात्मा ईमान ही पर हुआ हो। इस पर दलाइल व बराहीन क़ायम करने की ज़रूरत नहीं, यह इख़्तिलाफ़ी मसला नहीं, यह तारीफ मुत्तफ़क़ अलैह है। واللہ تعالی اعلم
⚠️ نوٹ: شیئر کارڈ میں اردو کے علاوہ دوسری زبان میں تصویر صحیح نہیں آتی، براہِ کرم پی ڈی ایف ڈاؤن لوڈ کیجئے۔