क्या फ़रमाते हैं उलमा-ए-दीन व मुफ़्तियाने शरए मतीन इस मसले में: एक हाफ़िज़ साहब हैं, लेकिन जमाअत को नहीं मालूम कि वह किस अक़ीदे के हैं। मगर उन्हें लाने वाले देवबंदी हैं और लोगों को बहकाया है और यह कहा है कि वह देवबंदी नहीं हैं। अगर कुछ हज़रात तहक़ीक़ (जांच-पड़ताल) करें तो आपसी इख़्तिलाफ़ात होने का अंदेशा ही नहीं बल्कि यक़ीन है कि आपसी इख़्तिलाफ़ात हो जाएंगे। मगर अब तक हाफ़िज़ साहब के अक़ीदे का हाल मालूम नहीं हो सका है, तो अब ऐसी सूरत में क्या करना चाहिए? ज़ाहिरन वह दुरूद शरीफ़ वग़ैरह सब कुछ पढ़ते हैं, लिहाज़ा उनके पीछे नमाज़ पढ़ सकते हैं या नहीं?
الجواب بعون الملك الوهـــاب
हाफ़िज़ साहब की तहक़ीक़ करनी चाहिए। आदमी अगर चंद पैसे की हांडी (बर्तन) खरीदता है तो उसे अच्छी तरह ठोक-बजा लेता है। अल्लाह तआला की इबादत नमाज़ को हवाले करने के लिए क्यों न जांच-पड़ताल कर ली जाए। तहक़ीक़े हाल करने पर मुसलमानों का फ़साद नहीं है ।
والله اعلم باالصواب و رسوله صلى الله عليه وسلم
⚠️ نوٹ: شیئر کارڈ میں اردو کے علاوہ دوسری زبان میں تصویر صحیح نہیں آتی، براہِ کرم پی ڈی ایف ڈاؤن لوڈ کیجئے۔