क्या फ़रमाते हैं उलमाए दीन व मुफ़्तियाने शरए़ मतीन मसअला जे़ल में :
तरावीह या ग़ैरे तरावीह में ख़त्मे क़ुरआन के वक़्त قُلْ هُوَ اللّٰهُ शरीफ़ कई मर्तबा पढ़ना क्या बेहतर है ? बहुत से हुफ़्फ़ाज़ को देखा कि ख़त्मे क़ुरआन के वक़्त में तीन मर्तबा قُلْ هُوَ اللّٰهُ शरीफ़ पढ़ते हैं। ये तादाद का तअ़य्युन करना कैसा है ? बाज़ लोग ने लिखा है कि قُلْ هُوَ اللّٰهُ शरीफ़ तीन मर्तबा पढ़ना मकरूह है, क्या इस तरह लिखना अच्छा है ?
الجواب بعون الملك الوهـــاب
मुस्तह़ब है, मकरूह नहीं । ह़दीस शरीफ़ में है सूरह इख़्लास सुलुस क़ुरआन है।
(سنن الترمذي، ج 5، ص: 18، ابواب فضائل القرآن، سورة الاخلاص، الحدیث 2896)
तो तीन मर्तबा पढ़ने में पूरे क़ुरआने मजीद के सवाब मिलने की उम्मीद है।
والله اعلم باالصواب و رسوله صلى الله عليه وسلم
⚠️ نوٹ: شیئر کارڈ میں اردو کے علاوہ دوسری زبان میں تصویر صحیح نہیں آتی، براہِ کرم پی ڈی ایف ڈاؤن لوڈ کیجئے۔