क्या फरमाते हैं उलमाए दीन व मुफ़्तियाने शरए मतीन इस मसअले में :
मस्जिद के क़िब्ला (मेहराब) में ज़मीन से एक फ़ीट या उससे कुछ कम-ज़्यादा फ़ासले पर क़ुरआन शरीफ़ की आयात वगैरह लिखी जाएं, तो वहां पर इमाम नमाज़ पढ़ा सकता है या नहीं और वह नमाज़ होगी या नहीं?
الجواب بعون الملك الوهاب
अगर इमाम ने लिखी हुई आयत के पढ़ने का क़स्द किया है, तो नमाज़ नहीं होगी, वरना हो जाएगी। फिर यह कि मस्जिद की दीवार पर या मेहराब पर क़ुरआने पाक का लिखना, जबकि उसके गिरने का एहतिमाल (आशंका) हो, तो मुस्तहसन नहीं। आलमगीरी में है:
” وَلَيْسَ بِمُسْتَحْسَنٍ كِتَابَةُ الْقُرْآنِ عَلَى الْمَحَارِيبِ وَالْجُدَرَانِ لِمَا يُخَافُ مِنْ سُقُوطِ الْكِتَابَةِ وَأَنْ تُوطَأَ “ (الفتاوى الهندية – محمد أورنك عالم كير (ت ١١١٨)، ج 1، ص 109، كتاب الصلاة، الفصل الثاني فيما يكره في الصلاة وما لا يكره، المطبعة الكبرى الأميرية ببولاق مصر)
हां, अगर गिरने का एहतिमाल न हो, तो फिर भी इतने नीचे हिस्से पर लिखना मकरूह है जितने हिस्से पर उमूमन नमाज़ में नज़र जाती है। और अगर ऊपर को लिखा जाए, तो कोई हर्ज नहीं।
⚠️ نوٹ: شیئر کارڈ میں اردو کے علاوہ دوسری زبان میں تصویر صحیح نہیں آتی، براہِ کرم پی ڈی ایف ڈاؤن لوڈ کیجئے۔