आली जनाब मुफ़्तिए आज़म महाराष्ट्र जामिया अरबिया नागपुर, السلام عليكم ورحمة الله وبركاته ।
क्या फरमाते हैं उलमाए दीन व मुफ़्तियाने शरए मतीन मसअला ज़ैल में : किसी ग़ैर मुस्लिम को क़ुरआन शरीफ़ पेश किया जा सकता है या नहीं? और अरबी मतन में क़ुरआन शरीफ़ हो तो दिया जा सकता है कि नहीं?
الجواب بعون الملك الوهـــاب
क़ुरआने पाक में इरशाद है:لَّا یَمَسُّهٗۤ اِلَّا الْمُطَهَّرُوْنَ (क़ुरआन को न छुएं मगर पाक होकर) (वाक़िआ: 79)। जब मुसलमान बेवज़ू को क़ुरआने पाक छूना जाइज़ नहीं, तो ग़ैर मुस्लिम को किस तरह छूने की इजाज़त दी जा सकती है। क्या मालूम जिस वक़्त क़ुरआने पाक ग़ैर मुस्लिम को दिया गया, उस वक़्त वह पाक था या नापाक । फिर यह कि काफ़िर क़ुरआन की अज़मत व एहतराम का क्या ख़याल रखेगा । काफ़िर की ख़ुशनूदी के लिए या अपने सियासी मफ़ाद की ख़ातिर क़ुरआने पाक काफ़िर को देना कि वह इसका एहतराम न कर सके, हरगिज़ हरगिज़ जाइज़ नहीं। फ़क़त,
والله اعلم باالصواب و رسوله صلى الله عليه وسلم
⚠️ نوٹ: شیئر کارڈ میں اردو کے علاوہ دوسری زبان میں تصویر صحیح نہیں آتی، براہِ کرم پی ڈی ایف ڈاؤن لوڈ کیجئے۔