क्या फरमाते हैं उलमा-ए-दीन व मुफ़्तियाने शर-ए-मतीन इस मसले में: ताड़ी, जिसे आमतौर पर लोग गर्मी के मौसम में पीते हैं, अवाम में यह बात मशहूर है कि इसे तुलू-ए-शम्स (सूरज निकलने) से पहले पी सकते हैं क्योंकि उस वक्त इसमें नशा नहीं रहता। शरई नुक्ते नज़र से जवाब तहरीर फरमाएं कि क्या इसे किसी वक्त या किसी तरीके पर पी सकते हैं या नहीं?
الجواب بعون الملك الوهــــــــــــاب
अगर ये बात सही हो कि धूप निकलने से पहले नशा का असर इस में नहीं है, तो अगरचे इस की इबाहत का हुक्म था, लेकिन चूँकि मुफ़्ज़ी अलल-मअ्सिया (गुनाह तक पहुँचाने वाली चीज़) का एहतिमाल है, इसलिए ऐसी चीज़ों के इस्तेमाल की इजाज़त नहीं दी जा सकती है। फ़क़त।
والله اعلم باالصواب و رسوله صلى الله عليه وسلم
⚠️ نوٹ: شیئر کارڈ میں اردو کے علاوہ دوسری زبان میں تصویر صحیح نہیں آتی، براہِ کرم پی ڈی ایف ڈاؤن لوڈ کیجئے۔