क्या फ़रमाते हैं उलमाए दीन व मुफ़तियाने शरअ मतीन मसअला जे़ल में कि
जै़द आलिमे दीन हैं और एक मस्जिद में इमामत फ़रमाते हैं। आलिम साहिब ने एक रोज़ अपनी तक़रीर में इरशाद फ़रमाया कि ना नमाज़ पढ़ने से मुसलमान हो, ना नज़रो नयाज़ करने से, जब तक महब्बते रसूलुल्लाह ना हो, कोई चीज़ काम ना आएगी। गांव के लोग कहने लगे कि नज़रो नयाज़ फ़ातिहा वहाबी के यहां नहीं होती। तो इमाम साहिब ने फ़रमाया कि अगर तुम लोग हमको वहाबी जानते हो तो तुम लोगों की नमाज़ हमारे पीछे नहीं होगी। हालांकि इमाम साहिब सुन्नी हैं। अगर कोई भी शख़्स मुंदरजा बाला मज़कूरा बयान से इमाम को वहाबी जाने तो उस शख़्स के बारे में क्या हुक्म होगा? ख़ुलासा तहरीर करें।
फ़िलवाक़ेअ महब्बते सरकारे दो आलम صلى الله عليه وسلم ईमान की जान और आमाल की असल है। हुज़ूर عليه السلام फ़रमाते हैं : तुम में से कोई मोमिन ना होगा जब तक मुझे अपने बाप, बेटे और सब जहां के लोगों से ज़्यादा अज़ीज़ ना रखे । (1)
और इमाम को वहाबी समझना इस वजह से हो तो ग़लत व बातिल है। واللہ تعالی اعلم
(1) الصحيح للبخاری، کتاب الایمان، باب حب الرسول صلى الله تعالى عليه وسلم من الايمان، ج ۱، ص ۷، مطبع مجلس برکات مبارکپور، اعظم گڑھ، مسند امام احمد ابن حنبل، باب مسند انس ابن مالك، مطبع مؤسسة قرطبة، القاهرة، سنن الدارمي، باب لا يؤمن احدكم الخ، مطبع دار الكتاب العربي، بيروت
⚠️ نوٹ: شیئر کارڈ میں اردو کے علاوہ دوسری زبان میں تصویر صحیح نہیں آتی، براہِ کرم پی ڈی ایف ڈاؤن لوڈ کیجئے۔