क्या फ़रमाते हैं उलमाए दीन व मुफ़्तियाने शरए मतीन मसअला जे़ल में :
जै़द की किताब में एक इबारत इस तरह दर्ज है कि "अम्बिया علیہم الصلاة والسلام की क़ुबूरे मुतह्हरा में अजवाजे मुतहरात पेश की जाती हैं और वो उनके साथ शब बाशी फ़रमाते हैं इसलिए तहरीर फ़रमाया जाए कि जै़द और इस जैसा अक़ीदा रखने वाले के मुताल्लिक़ शरीअत का क्या हुक्म है ?
الجواب بعون الملك الوهـــاب
अम्बियाए किराम علیہم الصلوۃ والسلام पर तसदीक़े वादए इलाहिया के मुताबिक़ एक आन के लिए मौत तारी होती है, फिर उन्हें हयाते दुनयवी हक़ीक़ी अता फ़रमा दी जाती है। वो अपनी क़ब्रों में ज़िंदा हैं, नमाज़ें अदा फ़रमाते हैं, उन्हें रिज़्क़ दिया जाता है। उन पर अहकामे दुनिया पर जारी होते हैं। इसलिए ना उनके अम्वाल में तर्का तक़सीम होगा। ना उन की अजवाजे मुतहहरात को दूसरा निकाह करना जाइज़ ना उन पर इद्दत है। सुनन इब्ने माजा की हदीस है, हुज़ूर صلی اللہ علیہ وسلم ने फ़रमाया :
إِنَّ اللهَ حَرَّمَ عَلَى الْأَرْضِ أَنْ تَأْكُلَ أَجْسَادَ الْأَنْبِيَاءِ، فَنَبِيُّ الله حَيٌّ يُرْزَقُ.“ (سنن ابن ماجه، ج 1، ص 524، کتاب الجنائز،بَابُ: ذِكْرِ وَفَاتِهِ وَدَفْنِهِ صَلَّى الله عَلَيْهِ وَسَلَّمَ، الحدیث 1637)
अल्लाह तआला ने अम्बिया के जिस्मे अक़्दस को मिट्टी पर खाना हराम फ़रमा दिया है। तो अल्लाह का नबी ज़िंदा है उन्हें रिज़्क़ दिया जाता है। इसी हदीस के ज़िमन में मिरकात में है :
لِأَنَّهُ رَأَى مُوسَى قَائِمًا يُصَلِّي فِي قَبْرِهِ، وَكَذَلِكَ إِبْرَاهِيمُ كَمَا فِي حَدِيثِ مُسْلِمٍ، وَصَحَّ خَبَرُ: الْأَنْبِيَاءُ أَحْيَاءٌ فِي قُبُورِهِمْ يُصَلُّونَ“ (مرقاة المفاتيح شرح مشكاة المصابيح – الملا على القاري (ت ١٠١٤هـ)، ج 3، ص : 1020، کتاب الصلاة، باب الجمعة، الحديث: 1366،دار الفكر، بيروت)
यानी हुज़ूर صلی اللہ علیہ وسلم ने हज़रत मूसा علیہ السلام को देखा कि वो अपनी क़ब्र में खड़े नमाज़ अदा फ़रमा रहे हैं इसी तरह हज़रते इब्राहीम علیہ السلام। जैसा कि मुस्लिम शरीफ़ की हदीस में है और अम्बिया की ख़बर सही है कि वो अपनी क़ब्रों में ज़िंदा हैं नमाज़ पढ़ते हैं।
जै़द की किताब की इबारत मसऊला का माखुज़ हज़रते अल्लामा सय्यिदी मुहम्मद इब्ने अब्दुल बाकी जुरक़ानी का क़ौल मुबारक है। इसलिए जै़द या जै़द जैसा अक़ीदा रखने वाले सही व दरुस्त हैं । फ़क़त
والله اعلم باالصواب و رسوله صلى الله عليه وسلم
⚠️ نوٹ: شیئر کارڈ میں اردو کے علاوہ دوسری زبان میں تصویر صحیح نہیں آتی، براہِ کرم پی ڈی ایف ڈاؤن لوڈ کیجئے۔