क्या फरमाते हैं उलमा-ए-दीन व मुफ्तीयाने शर-ए-मतीन इस मसले में: इल्मे नुजूम सीखना, उस पर यकीन रखना, उसकी इशाअत (प्रचार) करना, नजूमियों (ज्योतिषियों) के पास जाना, आइंदा के हालात मालूम करना, गरज़ कि इल्मे नुजूम से मुतअल्लिक तमाम बातों के बारे में क्या हुक्म है? मसृअला: अज़: काज़ी हसनुद्दीन, मकाम व पोस्ट लाखेर, ताल्लुका दारवा ज़िला अयोतमहल, महाराष्ट्र।
الجواب بعون الملك الوهاب
इल्मे नुजूम सीखना जाइज़ है लेकिन उस पर यकीन रखना या नजूमियों से आइंदा के हालात दरयाफ्त करना जाइज़ नहीं। फकत।
والله اعلم باالصواب و رسوله صلى الله عليه وسلم
कतबहू: मुहम्मद अब्दुल हलीम रिज़वी अशरफी, जामिया अरबिया इस्लामिया नागपुर
16 रबी-उल-अव्वल 1392 हिजरी।
⚠️ نوٹ: شیئر کارڈ میں اردو کے علاوہ دوسری زبان میں تصویر صحیح نہیں آتی، براہِ کرم پی ڈی ایف ڈاؤن لوڈ کیجئے۔