आली जनाब हुज़ूर मुफ़्ती अब्दुर्रशीद ख़ान साहब क़िब्ला जामिआ मिल्लिया इस्लामिया नागपुर
السلام علیکم ورحمۃ اللہ و برکاتہ
गुज़ारिश : हमारी मस्जिद में नमाज़ के वक़्त मुकब्बिर खड़े हो कर तकबीर कहता है जमाअत और इमाम बैठे रहते हैं और जब मुकब्बिर حی علی الفلاح कहता है तो सब जमाअत खड़ी हो जाती है। ये तरीक़ा कैसा है सुन्नत तरीक़ा है या नहीं? जवाब जल्द इरसाल करें। तब्लीग़ी जमाअत के अमीर इनकार करते हैं।
الجواب بعون الملك الوهـــاب
इक़ामत के वक़्त इमामो मुक़तदी का खड़ा होना मकरूह है। बल्कि सब के सब सीधे बैठ जाएं और जब मुकब्बिर "حی علی الفلاح" या ”حي على الصلاة" कहे तब खड़े हों। शर्ह वकाया में है :
وَيَقُومُ الْإِمَامُ وَالْقَوْمُ عِنْدَ حَيَّ عَلَى الصَّلَاةِ“ (شرح الوقاية - المحبوبي صدر الشريعة الأصغر (ت ٧٤٧ هـ)، ج 2، ص 114، کتاب الصلاۃ، باب الاذان، دار الوراق - عمان، الأردن)
इमामो मुक़तदी ”حی علی الصلاۃ“ पर खड़े हों इसी के हाशिया पर और फतावा आलमगीरी में मज़मरात से मनक़ूल है :
”إذَا دَخَلَ الرَّجُلُ عِنْدَ الْإِقَامَةِ يُكْرَهُ لَهُ الِانْتِظَارُ قَائِمًا وَلَكِنْ يَقْعُدُ ثُمَّ يَقُومُ إذَا بَلَغَ الْمُؤَذِّنُ قَوْلَهُ حَيَّ عَلَى الْفَلَاحِ.“ (الفتاوى الهندية – محمد أورنك عالم كير، ج 1، ص 57، كتاب الصلاة، الفصل الثاني في كلمات الأذان والإقامة وكيفيتهما، المطبعة الكبرى الأميرية بولاق مصر)
यानी जब आदमी इक़ामत के वक़्त दाख़िल हो तो उस को खड़े हो कर नमाज़ का इंतिज़ार करना मकरूह है, लेकिन बैठ जाये। फिर मुअज़्ज़िन ”حی علی الفلاح“ कहे तब खड़ा हो। इसी आलमगीरी में है :
نْ كَانَ الْمُؤَذِّنُ غَيْرَ الْإِمَامِ وَكَانَ الْقَوْمُ مَعَ الْإِمَامِ فِي الْمَسْجِدِ فَإِنَّهُ يَقُومُ الْإِمَامُ وَالْقَوْمُ إذَا قَالَ الْمُؤَذِّنُ: حَيَّ عَلَى الْفَلَاحِ عِنْدَ عُلَمَائِنَا الثَّلَاثَةِ وَهُوَ الصَّحِيحُ“ (الفتاوى الهندية – محمد أورنك عالم كير، ج 1، ص 57، كتاب الصلاة، الفصل الثاني في كلمات الأذان والإقامة وكيفيتهما، المطبعة الكبرى الأميرية بولاق مصر)
अगर मुअज़्ज़िन इमाम के इलावा कोई दूसरा शख़्स हो और मुक़तदी अपने इमाम के साथ मस्जिद में हो तो हमारे तीनों अस्हाब इमामे आज़म अबू हनीफा, इमाम अबू यूसुफ़, इमाम मुहम्मद رحمۃ اللّٰہ علیہم के नज़दीक इमामो मुक़तदी दोनों मुअज़्ज़िन के ”حی علی الفلاح“ कहने के वक़्त खड़े हो और यही सही है। दुर्रे मुख़्तार में है :
دَخَلَ الْمَسْجِدَ وَالْمُؤَذِّنُ يُقِيمُ قَعَدَ إلَى قِيَامِ الْإِمَامِ فِي مُصَلَّاهُ.“ (الدر المختار شرح تنوير الأبصار وجامع البحار – علاء الدين الحصكفي(ت ١٠٨٨ هـ) ، ص: 57 ، كتاب الصلاة، باب الاذان، دار الكتب العلمية - بيروت)
जब लोग मस्जिद में दाख़िल हो और मुअज़्ज़िन इक़ामत कह रहा हो तो इमाम के खड़े होने तक अपनी जगह बैठ जाये। रद्दुल मुहतार में है :
وَيُكْرَهُ لَهُ الِانْتِظَارُ قَائِمًا، وَلَكِنْ يَقْعُدُ ثُمَّ يَقُومُ إذَا بَلَغَ الْمُؤَذِّنُ حَيَّ عَلَى الْفَلَاحِ“ (رد المحتار– الحلبي – ابن عابدين[ت ١٢٥٢ هـ]، ج1، ص: 400، كتاب الصلاة، باب الاذان، مطبعة مصطفى البابي الحلبي)
खड़े हो कर नमाज़ का इंतिज़ार करना मकरूह है, लेकिन बैठ जाये और मुअज़्ज़िन ”حی علی الفلاح“ कहे तो खड़े हों। सय्यिदुना इमामे आज़म अबू हनीफा رحمة الله عليه के मशहूर शागिर्द हज़रत सय्यिदुना इमाम मुहम्मद رحمة الله عليه अपनी किताब मुअत्ता (जो कि हनफ़ी मसलक पर हदीस की मशहूर किताब है) मे फ़रमाते हैं :
قَالَ مُحَمَّدٌ: يَنْبَغِي لِلْقَوْمِ إِذَا قَالَ الْمُؤَذِّنُ حَيَّ عَلَى الْفَلاحِ أَنْ يَقُومُوا إِلَى الصَّلاةِ“ (موطأ إمام مالك برواية محمد بن الحسن الشيباني - إمام مالك بن أنس بن مالك بن عامر الأصبحي المدني (ت ١٧٩ هـ)، ص 56، باب: تسوية الصف، الحديث: 98 المكتبة العلمية)
इमाम मुहम्मद ने फ़रमाया कि क़ौम के लिए मुनासिब ये है कि जब मुअज़्ज़िन ”حی علی الفلاح“ कहे तब नमाज़ के लिए खड़े हों। अश्अतुल लमआत शर्ह मिश्कात शरीफ़ में हदीस :
”وَلَا تَقُومُوا حَتَّى تَرَوْنِي“ (مشكاة المصابيح، كتاب الصلاة، الحديث: 647)
हुज़ूर صلى الله عليه وسلم का इरशादे गिरामी "तुम लोग सिर्फ तकबीर की आवाज़ पर खड़े ना हो यहां तक कि मुझे देख लो।" के तहत हज़रते शैख़ अब्दुलहक़ मुहद्दिसे देहलवी رحمة الله عليه फ़रमाते हैं :
و در فقہ مذکور است کہ تا چوں حی علی الصلوة گوید باید برخواست شاید کہ آنحضرت نیز دریں وقت بیرون می آمدند“
कुतुबे फ़िक़्ह में मज़कूर है कि जब ”حی علی الصلوة“ कहा जाये तो उठना चाहिए शायद हुज़ूर صلى الله عليه وسلم उसी वक़्त तशरीफ़ लाते थे। फुक़हा व मुहद्दिसीन की इन तमाम इबारतों से अच्छी तरह साबित हो गया कि ”حی علی الصلوة“ पर खड़े होने का इरादा करें और ”حی علی الفلاح“ पर सीधे खड़े हो जाएं। खड़े हो कर नमाज़ का इंतिज़ार करना मकरूह है। तब्लीग़ी जमाअत के अमीर साहिब उमूमन इल्म के ग़रीब होते हैं, इसलिए उन्हें मालूम नहीं कि फुक़हा की इस बारे में सरीह इबारतें मौजूद हैं। والله هو الموفق وهو المستعان.
والله اعلم باالصواب و رسوله صلى الله عليه وسلم
⚠️ نوٹ: شیئر کارڈ میں اردو کے علاوہ دوسری زبان میں تصویر صحیح نہیں آتی، براہِ کرم پی ڈی ایف ڈاؤن لوڈ کیجئے۔