क्या फरमाते हैं उलमा-ए-दीन व मुफ़्तियाने शरए मतीन इस मसले में:
नमाज़े जनाज़ा पढ़ाने की सूरत क्या होगी? मसलन कई जनाज़े मर्दों के हों या कई जनाज़े औरतों के हों या कई जनाज़े लड़कों के हों या कई जनाज़े लड़कियों के हों, तो क्या एक साथ सब मर्दों की और फिर एक साथ सब औरतों की और फिर एक साथ सब लड़कियों की, इसी तरह सब लड़कों की नमाज़े जनाज़ा पढ़ा सकते हैं या नहीं?
الجواب بعون الملك الوهاب
अगर जनाज़े बहुत हों तो हर एक पर अलहदा-अलहदा नमाज़ पढ़ना भी जायज़ है और एक साथ भी। आलमगीरी में है:
وَلَوْ اجْتَمَعَت الْجَنَائِزُ يُخَيَّرُ الْإِمَامُ إنْ شَاءَ صَلَّى عَلَى كُلِّ وَاحِدٍ عَلَى حِدَةٍ وَإِنْ شَاءَ صَلَّى عَلَى الْكُلِّ دُفْعَةً بِالنِّيَّةِ عَلَى الْجَمِيعِ، كَذَا فِي مِعْرَاجِ الدِّرَايَةِ. (الفتاوى الهندية، ج 4، ص 470، کتاب الجنائز، الفصل الخامس فی الصلاة علی الميت)
लेकिन अलहदा-अलहदा नमाज़ पढ़ना अवला है। तनवीरुल अबसार और उसकी शरह दुर्रे मुख्तार में है:
(وإذا اجتمعت الجنائز فإفراد الصلاة) على كل واحدة (أولى) من الجمع وتقديم الافضل أفضل (وإن جمع) جاز (رد المحتار، ج: 2، ص: 218، باب صلاة الجنازة)
यानी जब बहुत से जनाज़े जमा हो जाएं तो हर एक पर अलहदा-अलहदा नमाज़ पढ़ना एक साथ पढ़ने से अवला (बेहतर) है और उनमें जो सबसे ज़्यादा अफ़ज़ल है उसकी नमाज़ पहले पढ़ना बेहतर है और एक साथ पढ़े तो भी जायज़ है।
والله اعلم باالصواب و رسوله صلى الله عليه وسلم
⚠️ نوٹ: شیئر کارڈ میں اردو کے علاوہ دوسری زبان میں تصویر صحیح نہیں آتی، براہِ کرم پی ڈی ایف ڈاؤن لوڈ کیجئے۔