क्या फ़रमाते हैं उलमा-ए-दीन व मुफ़्तियाने शरअ-ए-मतीन मसअला-ए-ज़ैल में:
लड़की पैदा होने पर भी उसके कान में अज़ान व इक़ामत देना दुरुस्त है या नहीं?
الجواب بعون الملك الوهـــاب
लड़का पैदा हो या लड़की, दोनों के कानों में अज़ान व इक़ामत कहना मुस्तहब है । फ़तावा शामी में है:
”فَيُنْدَبُ لِلْمَوْلُودِ.“ (رد المحتار- ابن عابدين (ت ١٢٥٢)، ج 1، ص 385، كتاب الصلاة، باب الأذان)
यानी मौलूद (नवजात शिशु) के लिए अज़ान मुस्तहब है । मौलूद का इतलाक़ (प्रयोग) मुज़क्कर (नर) और मुअन्नस (मादा) दोनों पर होता है । کما لا يخفى على من له العلم باللغة العربية. नीज़ अजान की गर्ज शैतानों के तसल्लुत (प्रभुत्व) से बच्चों को महफ़ूज़ रखना है।
والله اعلم باالصواب و رسوله صلى الله عليه وسلم
⚠️ نوٹ: شیئر کارڈ میں اردو کے علاوہ دوسری زبان میں تصویر صحیح نہیں آتی، براہِ کرم پی ڈی ایف ڈاؤن لوڈ کیجئے۔