क्या फरमाते हैं उलमाए दीन और मुफ़्तियाने शरए मतीन इस मसअले में : कब्रिस्तान के अंदर मस्जिद में एक आदमी अज़ान देने और साफ़-सफ़ाई करने के लिए रखा हुआ है और वह मद्रास का होने की वजह से उसके रहने-सहने और खाने-पीने के लिए कोई दूसरी जगह नहीं है । ऐसी हालत में वह मस्जिद के बाहरी हिस्से में जहाँ पर मिलाद शरीफ़ वगैरह पढ़ा जाता है, वहाँ पर अगर वह पकाए और सोए तो क्या जायज़ है ? नीज़ कब्रिस्तान में उसी जगह मछली और गोश्त पकाए तो क्या हुक्म है ? और दूसरे लोगों को अपनी तरफ से चाय वगैरह दे तो पीना कैसा है ? अगर उसको रहने-सहने, खाने-पीने से मना किया जाए तो उसको दिक्कत होगी और मस्जिद को बंद रखना पड़ेगा, इसलिए कि चोरी होने का डर होता है । बराए करम यह तहरीर फ़रमाएं कि मुन्दर्जा बाला उमूर जायज़ हैं या नहीं ? वह शख्स जहाँ पर सोता है और पका कर खाता है उस जगह की मिसाल मुन्दर्जा ज़ैल नक़्शे से मालूम हो सकती है।
الجواب بعون الملك الوهاب
अगर वह जगह ख़ारिजे मस्जिद (मस्जिद की सीमा से बाहर) है तो पका सकता है और अगर दाख़िले मस्जिद है तो मस्जिद में ग़ैर-मुअतकिफ़ और ग़ैर-मुसाफ़िर को खाना-पीना, सोना सब नाजायज़ है, बल्कि मुसाफ़िर के बारे में फ़ुक़हा का इख़्तिलाफ़ है। इसलिए एहतियात यह है कि मुसाफ़िर भी एतिकाफ़ की नियत से रहे। अगर गोश्त या मछली में बदबू नहीं है तो पकाने में हर्ज नहीं है। वहाँ चाय वगैरह भी पी जा सकती है। कब्रिस्तान में खाना और पकाना दोनों मकरूहे तन्ज़ीही है।
والله اعلم باالصواب و رسوله صلى الله عليه وسلم
⚠️ نوٹ: شیئر کارڈ میں اردو کے علاوہ دوسری زبان میں تصویر صحیح نہیں آتی، براہِ کرم پی ڈی ایف ڈاؤن لوڈ کیجئے۔