आली मक़ाम क़िब्ला मौलाना साहब دام اقبالہ मुफ़्तिए आज़म महाराष्ट्र, नागपुर
बुजुर्गों के मज़ारात पर हाज़िर होकर क़दम बोसी करने, उर्स में मस्तूरात (औरतों) का हाज़िरी देना, उर्स में लाउड स्पीकर पर क़व्वाली वग़ैरह करवाना और बख़ूर, नियाज़, चरागी वग़ैरह चढ़ाना कैसा है?
الجواب بعون الملك الوهاب
मज़ाराते औलिया को बिल ख़ुसूस अवाम के सामने बोसा न दिया जाए । उर्स में औरतों का मज़ारात पर जाना रवां (जायज़) नहीं । आजकल मुरव्वजा (प्रचलित) क़व्वालियां जिनमें फ़ुस्साक़ व फ़ुज्जार का मजमा रहता है, नाजायज़ व हराम है । नियाज़ ईसाले सवाब का नाम है । ख़ुद्दाम को चरागी के नाम पर कुछ देकर मदद करना सवाब है और इस सवाब का ईसाल बुजुर्ग के नाम हो सकता है।
والله اعلم باالصواب و رسوله صلى الله عليه وسلم
⚠️ نوٹ: شیئر کارڈ میں اردو کے علاوہ دوسری زبان میں تصویر صحیح نہیں آتی، براہِ کرم پی ڈی ایف ڈاؤن لوڈ کیجئے۔