क्या फ़रमाते हैं उलमाए दीनो मिल्लत इस मसअले में :
एक शख़्स अभी बाहयात है और अपनी हयात ही में अपने लिए क़ब्र और उस के ऊपर गुम्बद तैयार करवा लिया है अब मसअला गौरतलब ये है कि क्या इस तरह हयात ही में क़ब्र और फिर उस के ऊपर गुम्बद तैयार कर के रखवाना जाइज़ है या नहीं? क़ुरआनो हदीस की रोशनी में तशफ्फी बख़श जवाब देकर शुक्रिया का मौक़ा इनायत करें।
بسم الله الرحمن الرحيم
ज़िंदगी ही में पहले से अपने लिए क़ब्र ना बनाना चाहिए कि बेकार और बेमाना है इस लिए कि मालूम ही नहीं कि इस का इंतिक़ाल कब और कहां होगा। अल्लाह عزوجل का इरशाद पाक है :
﴿ وَ مَا تَدْرِیْ نَفْسٌۢ بِاَیِّ اَرْضٍ تَمُوْتُؕ﴾ [لقمان: ٣٤]
लिहाज़ा अपनी हयात ही में अपने लिए क़ब्र तैयार करवाना मना है।
दुर्रे मुख़्तार बाब सलातुल जनाजा में है :
والذي ينبغي أن لا يكره تهيئة نحو الكفن، بخلاف القبر.— الدر المختار شرح تنوير الأبصار وجامع البحار – علاء الدين الحصكفي (١٢٣) لقوله تعالی ﴿وَمَا تَدْرِي نَفْسٌ بِأَيِّ أَرْضٍ تَمُوتُ﴾ [لقمان: ٣٤]
और इसी तरह के एक सवाल के जवाब में आला हज़रत رحمة الله عليه तहरीर फ़रमाते हैं कि कफ़न पहले से तैयार करने में कोई हर्ज नहीं और क़ब्र पहले से बनाना ना चाहिए। (फतावा रिज़विय्या, जि 3, स. 82) ऐसा ही बहारे शरीअत, हि 4, स. 146 पर भी है।
और जब क़ब्र बनाना इन्दश शरअ ना पसंदीदा है तो मज़ारो गुम्बद बनाना बदरजए औला ना पसंदीदा होगा। واللہ تعالی اعلم
⚠️ نوٹ: شیئر کارڈ میں اردو کے علاوہ دوسری زبان میں تصویر صحیح نہیں آتی، براہِ کرم پی ڈی ایف ڈاؤن لوڈ کیجئے۔