रसूले करीम علیہ الصلوة والسلام बशर हैं, मगर बे-मिस्ल हैं, अगर आपको बशर कहा जाये तो कोई गुनाह नहीं क्योंकि आपका जसदे बशर पर दलालत करता है, इस मसअला की वज़ाहत करें । بینوا و توجروا
हुज़ूरे पुरनूर शाफ़ए यौमुन् नुशूर صلی الله تعالٰی علیہ وسلم अल्लाह तआला के बर्गुज़ीदा रसूल हैं, नूरे ख़ुदा हैं, बनी नौअ़ इन्सान से (तमाम इंसान में) इन्साने अकमल हैं, बे-मिस्ल इन्सान हैं, बे-मिस्ल बशर हैं, बे-मिस्ल नबी हैं, बे-मिस्ल रसूल हैं, बे-मिस्ल हबीबे ख़ुदा عزوجل हैं, अल्लाह तआ़ला के प्यारे, ख़ास बन्दे हैं, और मख़्लूक़े ख़ुदा के मुख़्तार व आक़ा बिइज़निल्लाह (अल्लाह की इजाज़त से) हैं, आप बिला-शुब्हा बशर हैं, मगर नूर हैं, बे-मिस्ल हैं। मुहावरे में आप को यह कहना कि आप सिर्फ़ बशर हैं, यह बे-अदबों, गुस्ताख़ों का तरीक़ा है। शै का तहक़्क़ुक़ और चीज़ है, शै का बयान करना और ताबीर करना और चीज़ है। अदब का दारोमदार उर्फ़ में है। लिहाज़ा उर्फ़न जो बात बे-अदबी की हो, वह बे-अदबी में शुमार होगी । , मसलन अगर कोई शख़्स कहे कि साइल हैवान है दो टांगों पर चलता है, या साइल का बेटा अपने बाप को यूं कहे मेरी मां के ख़ावंद, मेरी मां के ज़ौज इधर आओ या वालिदा को यूं कहे, मेरे बाप की बीवी खाना दो या अपने बाप की क़रीबी रिश्तेदार बताए, ये बात तहक़्क़ुक़ के एतबार से सही है, मगर मुहावरे के एतबार से बेअदबी व गुस्ताख़ी है, हुज़ूर नबिय्ये करीम علیہ الصلوة والسلام ख़लीफ़तुल्लाह हैं, अल्लाह तआला उनके दरबार की हाज़िरी नसीब फ़रमाए, उस की तौफ़ीक़ अता फ़रमाए, और उस के आदाब अता फ़रमाए उनसे गुफ़्तगु अर्ज़ मारूज़ के तरीक़े सिखाए, आमीन । उनकी प्यारी आवाज़ पर आवाज़ बुलंद हो जाने को आमाल के ज़ाया हो जाने का सबब ठहराया, अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त को ये पसंद नहीं कि मेरे महबूब صلی الله تعالٰی علیہ وسلم की प्यारी आवाज़ पर किसी की आवाज़ बुलंद हो, अल्लाह तआला ने अपने महबूब की इताअत को अपनी इताअत फ़रमाया : (1) مَنْ یُّطِعِ الرَّسُوْلَ فَقَدْ اَطَاعَ اللّٰهَۚ , उनकी बैअत को अपनी बैअत फ़रमाया : (2) اِنَّ الَّذِیْنَ یُبَایِعُوْنَكَ اِنَّمَا یُبَایِعُوْنَ اللّٰهَؕ , आपकी इत्तिबा को अपनी महब्बत का वास्ता ठहराया फ़रमाया : (3) قُلْ اِنْ كُنْتُمْ تُحِبُّوْنَ اللّٰهَ فَاتَّبِعُوْنِیْ یُحْبِبْكُمُ اللّٰهُ , आपके ज़िक्र को अपना ज़िक्र फ़रमाया, हदीस क़ुदसी में है : فمن ذكرك ذكرنى او كما قال , आपके ज़िक्र को अपनी याद के साथ मिलाया, لا الله الا الله محمد رسول الله अज़ान में, क़ुरआन में, ख़ुतबा नमाज़ व इकामत में तशह्हुद में अपने हबीब की याद को बुलंदी अता फ़रमाई। سبحان الله कैसी शान है हबीबे ख़ुदा की, वे रहमतुल्लिल-आलमीन हैं, अल्लाह तआला के नाइबे आज़म हैं, और ख़ुदा की ख़ुदाई के आक़ा व बादशाह हैं, अम्बिया मुर्सलीन के सरताजो इमाम हैं, मलाइका मुक़र्रबीन के बादशाह और सरताज हैं, दाइरए इम्कान में जितनी इज़्ज़तें, शराफ़तें बुज़ुर्गियां फ़ज़ाइल मनाक़िब महामिद दर्जात उलुव्व मुरातिब हैं, सब के आप जामेअ हैं, आपके कमाल की कोई हद नहीं, इन्सान के इहातए बयान से बाहर है, उलूहियत की सिफ़ात के इलावा और यहूदो नसारा के झूटे इद्दिआ के इलावा जो ख़ूबी चाहो जिस फ़ज़्लो कमाल को चाहो उसे रसूले अकरम علیہ السلام की तरफ़ मन्सूब करो।
مُنَّزَّهٌ عن شریكٍ فِي محاسنھِ ... فَجَوْھَرُ الحُسْنِ فِیھِ غیرُ مُنْقَسِمِ!!
دَعْ مَا ادَّعَتْھُ النَّصَارى فِي نَبِیِّھِم ... وَاحْكُمْ بِمَا شِئْتَ مَدْحًا فِیھِ وَاحْتَكِم
فإِنَّ فَضْلَ رسول الله لیسَ لَھُ ... حَدٌ فَیُعْرِبُ عَنھُ ناطقٌ بِفَمَ
जिस ज़ाते करीम के ऐसे फ़ज़ाइलो महामिदो मनाक़िब हों उनको मुहावरे में सिर्फ बशर कहना बेअदबी है, ख़ुसूसन इस ज़माने में वहाबी देवबंदी, ग़ैर मुक़ल्लिद, मिरज़ाई, कादयानी, शीआ राफ़िज़ी चकड़ालवी, मौदूदी वग़ैरा बेदीन फ़िर्क़े शाने उलूहियतो नबुव्वतो विलायत में तहरीरन तक़रीरन गुस्ताख़ियाँ करते हैं, लिहाज़ा अहले हक़ अहले सुन्नत व जमाअत पर लाज़िम है कि अम्बियाए मुर्सलीन علیہم الصلوٰة والسلام और मदनी ताजदार सय्यिदुल अम्बिया علیہ الصلوٰة والسلام की शान में अदब और इज़्ज़त का हुक्म इस्तिमाल करें, अल्लाह तआला हिदायत दे और चश्मे बसीरत अता करे, और तमाम बातिल मज़ाहिब से बचाए, और उनको हिदायत दे आमीन । والله تعالیٰ ورسولہ الاعلیٰ اعلم
--------------------------------
(1) तर्जमए कंज़ुल ईमान : "जिसने रसूल का हुक्म माना बेशक उस ने अल्लाह का हुक्म माना ।'" (पारा. 5, अन्निसा : 80)
(2) तर्जमए कंज़ुल ईमान : "वो जो तुम्हारी बैअ़त करते हैं वो तो अल्लाह ही से बैअत करते हैं । (पारा. 26, अलफ़तह : 10)
(3) तर्जमए कंज़ुल ईमान : "ऐ महबूब तुम फ़रमा दो कि लोगो अगर तुम अल्लाह को दोस्त रखते हो तो मेरे फ़रमाँबरदार हो जाओ । अल्लाह तुम्हें दोस्त रखेगा । (पारा 3, आले-इमरान: 31)
⚠️ نوٹ: شیئر کارڈ میں اردو کے علاوہ دوسری زبان میں تصویر صحیح نہیں آتی، براہِ کرم پی ڈی ایف ڈاؤن لوڈ کیجئے۔