क्या फरमाते हैं उलमाए दीन व मुफ़्तियाने शरए मतीन इस मसअले में :
हिन्दा का निकाह़ मह़मूद के साथ मुक़र्रर हुआ, ज़ैद वकील बना और अम्र व बकर गवाह बने और क़ाज़ी ख़ालिद हैं। मेहर 500 रुपये मुक़र्रर हुआ। अब इसके आगे आप बताएं कि सह़ी तरीक़ा क्या है ? किस त़रह़ से इजाज़त वग़ैरा और ईजाबो क़बूल वग़ैरा होना चाहिए?
بينوا وتوجروا رحمكم الله تعالى في الدارين خيراً
الجواب بعون الملك الوهاب
इसका सह़ी त़रीक़ा येह है कि ज़ैद वकील, हिन्दा से अपनी वकालत की इजाज़त ले ले। हिन्दा जब ज़ैद को अपने निकाह़ का वकील बना दे, तो दो गवाहों के सामने ज़ैद, मह़मूद से ईजाब कराए। ईजाब कराने की सूरत येह है कि ज़ैद वकील यूं कहे: "फ़ुलां की लड़की हिन्दा, बइवज़े मबलग़ पांच सौ रुपये सिक्का राइजुल वक़्त, मेरी वकालत से इन दो गवाहों के सामने आपकी ज़ौजियत में दी है, आपने क़बूल किया ?" अगर मह़मूद कहता है कि "मैंने क़बूल किया", तो निकाह़ हो गया। ज़ैद वकील को यह हक़ नहीं कि वह हिन्दा के निकाह का वकील बने और ख़ालिद क़ाज़ी से कहे कि आप ईजाब करा दीजिए। हां, ज़ैद के एक दफ़ा ईजाब करा देने के बाद अगर ख़ालिद क़ाज़ी, ज़ैद की वकालत से इन्हीं अल्फ़ाज़ को दोहरा दे तो कोई हर्ज नहीं। फ़क़त।
والله اعلم باالصواب و رسوله صلى الله عليه وسلم
⚠️ نوٹ: شیئر کارڈ میں اردو کے علاوہ دوسری زبان میں تصویر صحیح نہیں آتی، براہِ کرم پی ڈی ایف ڈاؤن لوڈ کیجئے۔