मुकर्रमी जनाब मुफ़्ती साहब مدظلہ जामिआ अरबिया नागपुर,
السلام علیکم ورحمۃ اللہ و برکا تہ
गुज़ारिशे खिदमत है : हमारे यहां माहे रजब में मुर्गों की नियाज़ करते हैं। मुर्ग ज़ब्ह करके पुलाव गोश्त पकाकर फ़ातिहा का सवाब रजब हटीले कोई पीर साहब हैं, उनकी रूह को बख़्शते हैं और बादे फ़ातिहा लोगों को खिलाते हैं। गोश्त की हड्डियां वग़ैरा, बचा हुआ खाना या ज़ाया (बर्बाद) खाना वग़ैरा एक गड्ढा खोदकर गाड़ देते हैं। आप से मुअद्दबाना इल्तिमास है कि क्या इस तरीक़ा से नियाज़ करना शरए मुबीन के मुताबिक़ जाइज़ है या नाजाइज़? जवाब बासवाब से मुत्तलअ कीजिए। फ़क़त।
الجواب بعون الملك الوهاب
अगर बिस्मिल्लाह पढ़कर मुर्ग ज़ब्ह किया गया और उसके गोश्त से पुलाव पकाकर नियाज़ दिलाई गई तो शरअ़न कोई क़बाहत नहीं। यूं ही पीर साहब मज़कूर वाक़ई बुज़ुर्ग हैं तो लोगों को खाना खिलाकर उनकी रूह को ईसाले सवाब करने में भी कोई हर्ज नहीं। अलबत्ता बचा हुआ खाना ज़मीन में दफ़न कर देना इसराफ़ है और रिज़्क़े ख़ुदावंदी को ज़ाया करना है, बल्कि ज़मीन में दफ़न करने के बजाए किसी ग़रीब को दे देना चाहिए ताकि सदक़ा का सवाब हासिल हो। फ़क़त।
والله اعلم باالصواب و رسوله صلى الله عليه وسلم
⚠️ نوٹ: شیئر کارڈ میں اردو کے علاوہ دوسری زبان میں تصویر صحیح نہیں آتی، براہِ کرم پی ڈی ایف ڈاؤن لوڈ کیجئے۔