क्या फ़रमाते हैं उलमाए दीन व मुफ़्तियाने शरए़ मतीन इस मसअले में:
अगर किसी जगह चार या ज़्यादा आदमी मुसलमान बैठे हैं, उनमें कुछ नमाज़ी और शरअ के पाबंद और कुछ बेनमाज़ी और दाढ़ी मुंडे बैठे हैं, इस हालत में आने वाले को सलाम करना चाहिए या नहीं? क्या मज़कूरह अशख़ास मुशरिक और फ़ासिक़ कहलाएंगे? इन अशख़ास को मुशरिक और फ़ासिक़ कहने वाले के लिए क्या हुक्म है? तफ़सील से जवाब देकर मशकूर व ममनून फ़रमाएं । फ़क़त वस्सलाम
الجواب بعون الملك الوهاب
जिस महफ़िल में कुछ लोग पाबंदे शरअ और कुछ लोग बेनमाज़ी व दाढ़ी मुंडे बैठे हों, वहां आने वाले को सलाम करने में कोई हर्ज नहीं। अलबत्ता सिर्फ़ फ़ासिक़े मुअलिन (खुल्लम-खुल्ला गुनाह करने वाला) को सलाम करने में सबक़त करना मकरूह है। ” يُكْرَهُ السَّلَامُ عَلَى الْفَاسِقِ لَوْ مُعْلِنًا وَإِلَّا لَا “ यानी फ़ासिक़े मुअलिन को सलाम करना मकरूह है और अगर फ़ासिक़े मुअलिन नहीं है तो मकरूह नहीं। रद्दुल-मुह्तार में "لَوْ مُعْلِنًا" की शरह में यूं इरशाद है: ”وَلَا عَلَى الْفَاسِقِ الْمُعْلِنِ“(رد المحتار- ابن عابدين (ت ١٢٥٢)، ج 1، ص 617، كتاب الصلاة، باب ما يفسد الصلاة وما يكره فيها، دار الفكر - بيروت) फ़ासिक़े मुअलिन को सलाम न करे। बेनमाज़ी और दाढ़ी मुंडे फ़ासिक़े मुअलिन हैं, मुशरिक नहीं। फ़ासिक़ मुसलमान है मगर मुशरिक मुसलमान नहीं। फ़ासिक़े मुअलिन को बतौरे ईज़ा रसानी (तकलीफ़ देने के लिए) मुशरिक कहना हराम और अक़ीदतन (अक़ीदे के तौर पर) मुशरिक कहना कुफ़्र है। अक़ीदतन मुशरिक कहने वाले पर तौबा व तजदीदे ईमान ज़रूरी है। और अगर अक़ीदतन न कहा जब तौबा करे और माफ़ी मांगे।
والله اعلم باالصواب و رسوله صلى الله عليه وسلم
⚠️ نوٹ: شیئر کارڈ میں اردو کے علاوہ دوسری زبان میں تصویر صحیح نہیں آتی، براہِ کرم پی ڈی ایف ڈاؤن لوڈ کیجئے۔