क्या फ़रमाते हैं उलमाए दीन व मुफ़्तियाने शरअ मतीन मुंदरजा ज़ैल सवाल में
एक मुक़र्रिर साहिब अपनी तक़रीर के दौरान फ़रमाते हैं जिसकी पेशानी पर सज्दों का सियाह दाग़ पड़ जाता है उस की ये पहचान है कि उस का दिल ही सियाह हो गया है ये बात कहां तक दुरुस्त है। क्या ”سِیْمَاهُمْ فِیْ وُجُوْهِهِمْ مِّنْ اَثَرِ السُّجُوْدِ“ से यही मुराद है? इस आयत शरीफ़ के माना और मतालिब से वाक़िफ़ किया जाये । एक शायर अपना ख़्याल ज़ाहिर करता है। (मुआफ़ किया जाये में दो चार हर्फ़ शनास हूं, ज़ाइद नहीं) वो ये कि मेरे माथे पे सज्दों का निशान तो देख ले रिज़वान में अपने जन्नती होने की ये पहचान लाया हूं।
الجواب بعون الملك الوهـــاب
इस बारे में तहक़ीक़ ये है कि दिखावे के लिए कसदन निशान पैदा करना हराम व गुनाहे कबीरा है और वो निशानी इस्तिहक़ाके जहन्नम का निशान है । पस ऐसे शख़्स की सियाह पेशानी सियाह कल्बी पर दलालत करती है । और अगर कसरते सुजूद के सबब वो निशानी पड़ गई तो अगर इस से मकसूद रिया और दिखावा था तो यक़ीनन ऐसा करने वाला मुस्तहिके नार है । लेकिन अगर रिया मक़सूद नहीं बल्कि ख़ालिसन लिवजहिल्लाह (अल्लाह के लिए) कसरते सुजूद के सबब निशान पड़ गया और इस की तवज्जोह रिया की तरफ़ क़तअन नहीं तो ये निशान मज़मूम नहीं बल्कि महमूद है । रिया का तअल्लुक़ नियत से है और नियत का हाल अल्लाह तआला को मालूम है । इसलिए हम इस पर रियाकारी का हुक्म नहीं लगा सकते, जब तक किसी दलीले ख़ारिजी से इस का रियाकार होना साबित ना हो जाये । एक जमाअत के नज़दीक आयते करीमा में इस की तारीफ़ मौजूद है उम्मीद है कि क़ब्र में फ़रिश्तों के लिए उस के ईमान व नमाज़ की निशानी हो, और क़ियामत के दिन ये निशान आफ़ताब से ज़्यादा नूरानी हो बशर्ते के अक़ीदा अहले सन्नत व जमाअत के मुताबिक़ हो वरना बद मज़हब की किसी इबादत पर नज़र नहीं होती । इब्ने माजा की हदीस से जिसका मफ़हूम यही है कि हुज़ूर صلى الله عليه وسلم ने इस धब्बे को ख़ारिजियों की अलामत क़रार दी है । हासिले तहरीर ये है कि अगर वो निशान बद मज़हब में है तो मज़मूम और सुन्नी सहीहुल अक़ीदा में अगर रिया के लिए है तो मज़मूम और अगर रिया से पाक है तो महमूद ”سِیْمَاهُمْ فِیْ وُجُوْهِهِمْ مِّنْ اَثَرِ السُّجُوْدِ“ उनकी निशानी उनके चेहरों में है सज्दे के असर से । इस निशानी से मुराद वो नूर है जो सज्दे की बरकत से क़ियामत में उस से चेहरे मुनव्वर होंगे । हदीस में है :
عَنْ أُبَيِّ بْنِ كَعْبٍ رضی الله عنه قَالَ: قَالَ رَسُولُ الله ﷺ ﴿ سِیْمَاهُمْ فِیْ وُجُوْهِهِمْ مِّنْ اَثَرِ السُّجُوْدِ﴾ [الفتح: 29] قَالَ: النُّورُ يَوْمَ الْقِيَامَةِ۔ (المعجم الأوسط للطبراني – الطبراني (ت ٣٦٠)، ج 4، ص 371، باب العين، من اسمه عبد الله، دار الحرمين - القاهرة)
यानी रसूलुल्लाह صلى الله عليه وسلم ने इस निशान को सुजूद की तफ़्सील में फ़रमाया कि वो चेहरों का नूर मुराद है । बहर हाल मुक़र्रिर साहिब को हर एक के लिए निशाने सज्दा को सियाह कल्बी पर महमूल नहीं करना चाहिए, ये उनके लिए है जो बद मज़हब और बदअक़ीदा हैं । वरना मुतक़द्दिमीन व मुतअखिरीन में बहुत से ऐसे औलियाए कामिलीन व उलमाए आरिफीन गुज़रे हैं जिनकी पेशानी पर निशाने सजदा मौजूद थे।
والله اعلم باالصواب و رسوله صلى الله عليه وسلم
⚠️ نوٹ: شیئر کارڈ میں اردو کے علاوہ دوسری زبان میں تصویر صحیح نہیں آتی، براہِ کرم پی ڈی ایف ڈاؤن لوڈ کیجئے۔