आली मकाम क़िब्ला मौलाना साहब دام اقبالہ मुफ़्तिए आज़म महाराष्ट्र नागपुर
सेहरा बांधना, मेहंदी लगाना, हल्दी लगाना और बाजा बारात के हमराह ले जाना जायज़ है या नहीं ? यह सवाल दोनों लड़के और लड़की के लिए है ।
الجواب بعون الملك الوهـــاب
खालिस फूलों का सेहरा जायज़ है । मेहंदी औरतों को लगाना जायज़ है, मर्द को हराम । हल्दी में अगर कोई ना-जायज़ अशया नहीं मिली हैं तो जायज़ है । बाजा ख़्वाह बारात में हो या इसके अलावा, बहरहाल ना-जायज़ है ।
لقوله علیه الصلاة والسلام : ”كُلُّ لَهْوِ الْمُؤْمِنِ بَاطِلٌ إِلَّا ثَلَاثًا“ (نوادر الأصول – الحكيم الترمذي (ت نحو ٣٢٠)، ج 4، ص 235، الأصل الحادي والتسعون والمائتان، دار الجيل - بيروت)
अल्लामा शामी رحمۃ اللہ علیہ आलाते लहव (बाजे-गाजे) को मम्नूअ क़रार देते हुए फ़रमाते हैं:
”أَنَّهَا زِيُّ الْكُفَّارِ، وَاسْتِمَاعُ ضَرْبِ الدُّفِّ وَالْمِزْمَارِ وَغَيْرِ ذَلِكَ حَرَامٌ وَإِنْ سَمِعَ بَغْتَةً يَكُونُ مَعْذُورًا وَيَجِبُ أَنْ يَجْتَهِدَ أَنْ لَا يَسْمَعَ۔“ (رد المحتار- ابن عابدين (ت ١٢٥٢)، ج 6، ص 395، كتاب الحظر والإباحة)
इसलिए कि ये सब के सब कुफ़्फ़ार के शिआर (तरीक़े) हैं । और डफ़ और बांसुरी या इसके अलावा का सुनना हराम है । और अगर ग़ैर-इख़्तियारी तौर पर सुन लिया तो माज़ूर है, लेकिन यह कोशिश करना वाजिब है कि न सुने ।
والله اعلم باالصواب و رسوله صلى الله عليه وسلم
⚠️ نوٹ: شیئر کارڈ میں اردو کے علاوہ دوسری زبان میں تصویر صحیح نہیں آتی، براہِ کرم پی ڈی ایف ڈاؤن لوڈ کیجئے۔