मसअला: क्या फ़रमाते हैं मुफ़्तियाने किराम व उलेमा-ए-दीन दर्ज-ए-ज़ैल मसअले में:
अब्दुर्रऊफ़ अपनी औरत को माँ-बाप के घर छोड़कर नौकरी करने के लिए गया और आज करीब दस साल से ज़्यादा हो गया। न कोई ख़ुराक, न पोशाक अपनी औरत के लिए भेजी और न कोई ख़बर की; न ज़िंदगी की ख़बर ली, न मौत की। औरत के माँ-बाप दोनों फ़ौत हो गए। उस औरत को खाना-कपड़ा देने वाला कोई नहीं है। अब इसका नतीजा यह हुआ कि वह औरत ग़ैर क़ौम के घर जाकर तीन रोज़ से थी। जब मुसलमानों को ख़बर हुई तो बड़ी मुश्किल से उस औरत को अपने घर लाकर अपनी निगरानी में रखे है।
तीन अंजुमन कमेटी की यह अर्ज़ है कि आप मसअला देखकर फ़रमाएँ और हुक्म दें कि उस औरत का निकाह किसी मुसलमान मर्द के साथ कर दिया जाए, वरना किसी दिन उस औरत के ज़रिए ख़ून-ख़राबा हो जाएगा।
الجواب بعون الملك الوهــــــاب
हर इम्कानी कोशिश की जाए कि अब्दुर्रऊफ़ अपनी बीवी को तलाक़ दे दे, या बीवी मेहर वगैरह माफ़ करके शौहर से खुलअ हासिल कर ले। अगर इस पर अब्दुर्रऊफ़ राज़ी न हो, तो अंजुमन या वहाँ के आम मुसलमान इस्लामी हमदर्दी के तहत कोर्ट के ज़रिए शौहर से तलाक़ दिलवाएँ।
इस्लामी क़ानून की रौ से औरत बिना शौहर के तलाक़ दिए या उसके इंतिक़ाल किए दूसरी शादी नहीं कर सकती। औरत को चाहिए कि ख़ौफ़े ख़ुदा दिल में रखकर ऐसी ग़लती न करे, जिससे मुसलमानों के जान व माल महफ़ूज़ न रह सकें। (1)
والله اعلم باالصواب و رسوله صلى الله عليه وسلم
(1) लेकिन इस ज़माने में उलेमा-ए-अहले सुन्नत ने इसकी इजाज़त दी है कि अगर शौहर मफ़क़ूदुल-ख़बर हो, या बीवी को छोड़ रखा हो, उसकी ख़बर-गीरी न करता हो, नानो नफ़क़ा और हुक़ूक़े ज़ौजियत से महरूम कर रखा हो, तो ऐसी औरत दारुल-क़ज़ा में अपनी दरख़्वास्त देकर अपना निकाह फ़स्ख करवा सकती है। (मुफ़्ती मुहम्मद नसीम मिस्बाही)
⚠️ نوٹ: شیئر کارڈ میں اردو کے علاوہ دوسری زبان میں تصویر صحیح نہیں آتی، براہِ کرم پی ڈی ایف ڈاؤن لوڈ کیجئے۔