मुहर्रम के दिनों में ढोल और ताशा बजाना, लाठी, भाला, तलवार वगैरह का करतब दिखाना, सात मुहर्रम को मिट्टी खोदना और ताज़िया उठाना जायज़ है या नहीं? क्या आला हज़रत इमाम अहमद रज़ा खान साहब ने कागज का ताज़िया बनाना जायज़ करार दिया है? क्या इसको अकीदत से देखना जायज़ करार दिया है? ताज़िया उठाने के लिए जो चौक के नाम से चबूतरा बनाया गया है, क्या यह चौक बनाना जायज़ है? अगर जायज़ नहीं है तो जो बनाया गया है उसको बरकरार रखा जाए या मिसमार (ध्वस्त) करके चौक का नामो-निशान खत्म कर दिया जाए?
मसीह-उज़-ज़मां, मुकाम व पोस्ट: मड्ढा, बलिया, यूपी
ताज़िया बनाना चाहे कागज का हो, चाहे कपड़े का, चाहे लकड़ी का, चाहे किसी भी चीज़ का, नाजायज़ व गुनाह है। इसी तरह ताज़िये के जुलूस के साथ या कहीं भी ढोल-ताशा बजाना हराम व गुनाह है। 7 तारीख या किसी भी तारीख को मिट्टी उठाना भी हराम व गुनाह है। ऐसे चौक को खत्म कर देना वाजिब है। मुजद्दिद-ए-आज़म आला हज़रत इमाम अहमद रज़ा (قدس سرہ) ने कहीं भी ताज़िये को जायज़ नहीं बताया है, बल्कि हर किस्म के ताज़िये व ताज़ियादारी को हराम व गुनाह होने का फतवा दिया है, जो रिसाला 'ताज़ियादारी' में छप चुका है। लाठी, तलवार, भाले वगैरह की मशक (अभ्यास) मुस्तहसन (पसंदीदा) है, मगर ताज़िये के जुलूस के साथ नाजायज़ व गुनाह है।
واللہ تعالی اعلم
⚠️ نوٹ: شیئر کارڈ میں اردو کے علاوہ دوسری زبان میں تصویر صحیح نہیں آتی، براہِ کرم پی ڈی ایف ڈاؤن لوڈ کیجئے۔