क़िब्ला व काबा बुज़ुर्ग मोहतरम साहिब जामिआ़ अरबिया नागपुर, السلام علیکم ورحمۃ اللہ و برکاتہ
यह कहना कि "मेरे पीरो मुर्शिद ने जो क़बूल किया वो ख़ुदा ने क़बूल किया।" यह बात कहां तक सह़ी है और किस ह़द तक क़ाबिले एतिमाद हो सकती है ?
الجواب بعون الملك الوهاب
क़बूल करना ना करना मर्ज़िए इलाही पर मौक़ूफ़ है, लेकिन अगर पीर सुन्नी सह़ीह़ुल अ़क़ीदा, पाबंदे शरअ़, ग़ैरे फ़ासिक़े मुअलिन हो, तो मुरीद का ऐसे पीर के साथ एतिकाद मज़कूर रखने में कोई क़बाहत नहीं ।
والله اعلم باالصواب و رسوله صلى الله عليه وسلم
⚠️ نوٹ: شیئر کارڈ میں اردو کے علاوہ دوسری زبان میں تصویر صحیح نہیں آتی، براہِ کرم پی ڈی ایف ڈاؤن لوڈ کیجئے۔