ज़ैद कहता है कि हुज़ूर नूर हैं मगर अल्लाह के नूर से नहीं हैं, इसकी वज़ाहत फ़रमाएं ।
बिला शुबा हुज़ूर नबी-ए-अकरम ﷺ अल्लाह तआ़ला के नूर से हैं बिला कैफ़ व तक़सीम । हुज़ूर नबी-ए-करीम ﷺ ने खुद ह़ज़रत जाबिर रज़ियल्लाहु तआ़ला अ़न्हु से फ़रमाया: 'يَا جَابِرُ اِنَّ اﷲ َ تَعَالیٰ خَلَقَ نُوْرَ نَبِیِّکَ مِنْ نُوْرِہٖ' यानी ऐ जाबिर रज़ियल्लाहु तआला अन्हु बेशक अल्लाह तआला ने तेरे नबी के नूर को अपने नूर से पैदा फ़रमाया । देखिए हुज़ूर नबी-ए-करीम तो खुद फ़रमा रहे हैं कि अल्लाह तआला ने अपने नबी के नूर को अपने नूर से पैदा फ़रमाया । और सवाल में खुलम-खुल्ला मुखालफत की गई है, सवाल में कि अल्लाह तआला ने अपने नबी के नूर को अपने नूर से पैदा नहीं फ़रमाया, बल्कि ग़ैर के नूर से पैदा फ़रमाया, तो साईल ज़रा यह तो बताए कि वह ग़ैर कौन है, कि जिसके नूर से अल्लाह तआला ने अपने नबी के नूर को पैदा फ़रमाया। सवाल करने वाला बेचारा इस हदीस को समझा ही नहीं है, और खुद ऐसी बात कर दी है जो बे-सनद है। हमारे नबी علیہ السلام की ज़ात अल्लाह तआ़ला की ज़ात की मज़हरे अतम है, और हमारे नबी علیہ السلام का नूर ज़ाती बा-ईं-वजह है कि बग़ैर वसीला के मंसूब बसू-ए-वाजिब है, और चीज़ों की निस्बत अल्लाह तआला की ज़ात की तरफ हमारे नबी علیہ الصلاۃ والسلام के वसीला से है, मगर हुज़ूर علیہ الصلاۃ والسلام बग़ैर वसीला के ज़ाते वाजिब की तरफ मंसूब हैं या यह मअ़ना हैं कि नबी-ए-पाक ﷺ नूरे मुजस्सम हैं, मखलूक हैं, असल नूर आप ही हैं, और बाकी अनवार आप की फ़ुरूअ़ हैं, आप बिला शुबा नूरुल अनवार हैं ﷺ । खुलासा इस अमर का यह है कि अल्लाह तआला ने अपने नबी के नूर को बिला तक़सीम व कैफ़ अपने नूर से पैदा फ़रमाया और बाकी मखलूक को अपने नबी के नूर से पैदा फ़रमाया, जैसा कि कुतुबे रिवायात में इसकी तसरीह है, यहाँ तक कि बाज़ देवबंदी मौलवियों ने भी बाज़ (देखो नश्रुत्तैयब व इत्रुल वर्दा) रसाइल में इसकी तसरीह की है कि अल्लाह तआला ने अपने नबी के नूर को अपने नूर से पैदा फ़रमाया। यह मज़मून एक लिहाज़ से मुतशाबेहात से है, इसके यक़ीनन यह मअ़ना नहीं कि अल्लाह तआ़ला की ज़ात से कोई चीज़ अलैहदा हुई क्योंकि ज़ाते मुक़द्दसा बारी तआला कम व कैफ़, मिक़दार व तक़सीम से, जिस्म से, जिस्मानीयात से, तरतीब से, इनहाल से, अवारिज़े हुदूस व इमकान से मुनज़्ज़ह व पाक है। अल्लाह तआला बसीरत दे और हक़ कहने और हक़ पर अमल करने की तौफ़ीक़ अता फ़रमाए।
⚠️ نوٹ: شیئر کارڈ میں اردو کے علاوہ دوسری زبان میں تصویر صحیح نہیں آتی، براہِ کرم پی ڈی ایف ڈاؤن لوڈ کیجئے۔