एक शख्स की शादी लगभग आठ साल पहले हुई थी, मियां-बीवी में बड़ा सुलूक आज तक रहा, और न ही उसकी बीवी को यहां के किसी रिश्तेदार से कोई तकलीफ पहुंची है। अभी तक उनकी औलाद नहीं हुई, खुदा की कुदरत है, आदमी ताकतवर मर्द है, शायद उसके माद्दे (स्पर्म) में कोई फर्क हो, डॉक्टर के कहने के मुताबिक अब बीवी के वालिदैन तलाक दिलवाना चाहते हैं, उसकी बीवी को भी उकसाते हैं, मियां तलाक नहीं देता। शरीयत इसके बारे में क्या कहती है, फतवा इनायत किया जावे।
औरत को तलाक देने का इख्तियार शरीयत ने मर्द को दिया है, मर्द जब चाहे तलाक दे, जब चाहे न दे। कुरआन पाक में है: بِیَدِهٖ عُقْدَةُ النِّكَاحِؕ (उसी के हाथ में निकाह की गांठ है)। हदीस शरीफ में है: الطَّلَاقُ لِمَنْ أَخَذَ بِالسَّاقِ (सुनन इब्ने माजा)।
मर्द जबकि औरत से वती (संबध) करने पर कादिर है, तो औरत को निकाह फस्ख कराने का हक नहीं होता। चुनांचे 'बहारे शरियत' में 'आलमगीरी' के हवाले से तहरीर फरमाया: शौहर जिमा करता है मगर मनी नहीं है कि इनज़ाल हो, तो औरत को दावे का हक नहीं। (आलमगीरी)। सूरत-ए-मस्ऊला में मर्द जबकि वती करने पर कादिर है, तो औरत को तलाक लेने या निकाह फस्ख करने का शरअन कोई हक नहीं, अगरचे उस औरत के आठ साल से बच्चा पैदा न हुआ हो। बच्चा का पैदा होना कब्ज़ा-ए-कुदरत-ए-बारी तआला है, मर्द व औरत के इख्तियार की बात नहीं। वल्लाहु
⚠️ نوٹ: شیئر کارڈ میں اردو کے علاوہ دوسری زبان میں تصویر صحیح نہیں آتی، براہِ کرم پی ڈی ایف ڈاؤن لوڈ کیجئے۔