क्या फरमाते हैं उलमा-ए-दीन व मुफ़्तियान-ए-शर-ए-मतीन इस मसले में: माँ और बेटे में इस बात पर झगड़ा हुआ कि बेटा अपनी माँ से सौदा-सल्फ के लिए पैसा तलब कर रहा था और माँ देने में हीला-हवाला कर रही थी। इस झगड़े ने यहाँ तक तूल पकड़ा कि माँ की ज़बान से फ़हश कलमा निकल पड़ा कि 'तू अपनी लड़की को बोरों को दे जो तुम्हारे घर में रहे और अपनी अहलिया को भी ले जा'। लड़का गुस्से में तो था ही, बेसाख्ता उसके मुँह से निकल पड़ा कि 'मैंने उसको तलाक दी' और एक मर्तबा नहीं बल्कि पाँच-छह बार यही जुमला इस्तेमाल किया। ऐसी सूरत में क्या औरत इस मर्द के निकाह में रही या खारिज हो गई? जवाब बा-सवाब से मुत्तला फरमाया जाए, नवाज़िश होगी। और यह झगड़ा औरत की गैर-मौजूदगी में हुआ।
الجواب بعون الملك الوهـــــــــاب
सूरते मस्ऊला में औरत पर तीन तलाके मुग़ल्लज़ा वाक़े हो गई। अब बिला हलाला वह औरत अपने शौहर के लिए हलाल नहीं। तलाक वाक़े होने के लिए औरत की मौजूदगी ज़रूरी नहीं। फ़क़त।
والله اعلم باالصواب و رسوله صلى الله عليه وسلم
⚠️ نوٹ: شیئر کارڈ میں اردو کے علاوہ دوسری زبان میں تصویر صحیح نہیں آتی، براہِ کرم پی ڈی ایف ڈاؤن لوڈ کیجئے۔