किबला मोहतरम बुजुर्गवार, السلام علیکم ورحمۃ اللہ و برکاتہ
गुज़ारिश यह है कि आपकी खिदमत में यह खत रवाना कर रहा हूँ। मसला यह है कि एक साहब अजमेर शरीफ गए थे। वहां से वापसी में दिल्ली से एक ईंट लेकर आए हैं और उसको एक कपड़े में लपेट कर दफन किया है और मज़ार भी बनवाया है और सैयद रोशन चिराग का चिल्ला बताते हैं। क्या चिल्ला की शक्ल ऐसी होती है? क्या मनगढ़ंत बात जायज़ हो सकती है? इसका मसला आप जल्द से जल्द तहरीर के साथ हिंदी और उर्दू दोनों में रवाना करें। फकत, आपकी दुआओं का तालिब।
सूरत-ए-मस्अला में ब-सहेत-ए-सवाल न ऐसा मज़ार बनाना जायज़ है न ऐसा चिल्ला। शख्स-ए-मज़कूर पर ज़रूरी है कि वह ऐसे कृत्रिम मज़ार और चिल्ला के बनाने में खुदा-ए-ज़ुलजलाल से डरे और लोगों को फरेब देकर धन कमाने (ज़र-अंदोज़ी) से एतिनाब (परहेज़) करे। फकत।
والله اعلم باالصواب و رسوله صلى الله عليه وسلم
کتبہ: मुहम्मद अब्दुल हलीम रज़वी अशरफी
जामिया अरबिया इस्लामिया नागपुर; 7 शअबानुल मुअज़्ज़म 1392 हिजरी।
⚠️ نوٹ: شیئر کارڈ میں اردو کے علاوہ دوسری زبان میں تصویر صحیح نہیں آتی، براہِ کرم پی ڈی ایف ڈاؤن لوڈ کیجئے۔